विक्षिप्त लड़का खो गया है मां का रो-रो के स्थिति नाजुक t
मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखंड(थाना – आलमनगर ) क्षेत्र अंतर्गत इटहरी पंचायत के गोछी डीह वार्ड नंबर 10 निवासी जवाहर चौधरी का पुत्र प्रेम कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष रांची से आने के क्रम में रामपुरहाट स्टेशन पर समय लगभग 3:00 बजे भौर में ट्रेन पर से उतर गया इसके बाद से उसका पिता बहुत उसकी खोजबीन किया लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया लड़का का रंग समता है ना ज्यादा लंबा है ना ज्यादा छोटा है लगभग लंबाई 5 फीट 3 इंच उम्र 23 वर्ष हल्का पढ़ा लिखा है अपना पता लिख लेता है लेकिन उसका माइंड लगभग 10 दिन से डिस्टर्ब चल रहा था जिसे दिखाने के लिए रांची ले गया दिखा कर लौटने के क्रम में रामपुरहाट स्टेशन पर वह लड़का उतर गया पिता का जब नींद खुला तो आसपास के लोगों से पूछने लगा तो लोगों ने बताया कि वह लड़का उतर गया तब से लेकर अब तक खोजबीन की जा रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है अगर इस तरह का कोई लड़का आप लोगों को मिले तो संपर्क नंबर 8521613206, 7009563967 संपर्क कर सकते हैं जो इस लड़का के बारे में जानकारी देंगे उसे नगद इनाम दिया जाएगा
