आलमनगर एक संवाददाता
गंगापुर पंचायत में शौच के दौरान नदी में एक किशोर डुब गया। करीब चार घंटे के कड़ी मशक्कत के भी किशोर का शव बरामद नहीं हो सका। घटना शनिवार के दोपहर करीब 12 बजे की बतायी गई। बताया गया कि रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत के कचहरी टोला वार्ड चार निवासी भजन ऋषिदेव का छोटा पुत्र गुड्डू कुमार शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के पास नदी में बांस बल्ला से बना शौचालय में शौच करने गया था। जहां शौच के दौरान बल्ला टुट जाने से वह फिसल कर नदी में गिरने से डुब गया। परिजनों ने नदी गिरने की आवाज सुन शोर मचाने लगा। परिजनों के शोर पर स्थानीय लोगों ने नदी में कुद कर उसे ढूंढने लगा। उधर घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर और बोट के एसडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढने लगा। करीब चार घंटे के अथक प्रयास के बावजूद किशोर का शव नदी से नहीं निकाला जा सका। पुत्र के डुबने से माता सुकनी देवी के चित्कार से माहौल गमगीन बना रहा। उधर घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार भगत, उप प्रमुख अवधेश कुमार मंडल, पंसस चतुरानंद गुप्ता, पूर्व मुखिया सुबोध ऋषिदेव, पूर्व जिप सदस्य अमरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार आदि पहंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।
फोटो कैप्शन
1. गंगापुर के कचहरी टोला में किशोर के नदी में डुबने से विलाप करते परिजन व जूटी लोग
2. गंगापुर के कचहरी टोला में किशोर के नदी में डुबने से जूटी लोगों की भीड़
